फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार ले जाई जा रही 27 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार ले जाई जा रही 27 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया जिले के एक ही गांव के निवासी हैं पकड़े गए तीनों आरोपी तस्कर
पिछले दो वर्षों से करते है अवैध शराब बेचने का धंधा और पहली बार पकड़े गए
संतकबीरनगर। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नेदुला चौराहे के पास हरियाणा से बिहार जा रही कार में रखी 27 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को पकड़ा। पकड़े गए तीनों लोग देवरिया जिले के एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि सूचना के आधार पर एसआई कामेश्वर मिश्रा के सहयोग से नेदुला चौराहे के पास अवैध अंग्रेजी शराब रखी कार को पकड़ा। तलाशी में कार की डिकी से 27 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कार सवारों की पहचान देवरिया जिले के कोतवाली देवरिया क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी सूर्य प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह और सोनू गौड़ के रूप में हुई। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि कार गोरखपुर की रहने वाली एक महिला के नाम है। उन लोगों ने कार खरीद ली है, लेकिन अभी ट्रांसफर नहीं हो पाई है। वे पिछले दो वर्षों से हरियाणा से शराब लाते हैं और बिहार में बेचते हैं। वहां से 2500 से 3500 रुपये पेटी के हिसाब से शराब मिल जाती है। बिहार में 5500 रुपये पेटी के हिसाब से बेची जाती है। विधानसभा चुनाव की वजह से दो महीने से काम नहीं हो पाया था। चुनाव खत्म होते ही हरियाणा से शराब ला रहे थे और पकड़ लिए गए। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए तीनों तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें