फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1835 युवाओं समेत 2674 को लगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
1835 युवाओं समेत 2674 को लगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष के 1835 और 45 से ऊपर के 839 ने लगवाया टीका
टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3000 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के 1835 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 839 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3000 रखा गया था। इसके सापेक्ष 2674 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शनिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 1600 रखा गया था। इसके सापेक्ष 1835 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 300 के सापेक्ष 391, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 110, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 150, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 210, सीएचसी सेमरियावां में 200 के सापेक्ष 200, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 190, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 274, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 140, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 40, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 130 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 वर्ष के ऊपर के 1400 लोगों के सापेक्ष 839 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 60 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 149, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 50, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 150, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 50, सीएचसी सेमरियावां में 200 के सापेक्ष 70, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 80, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 110, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 60, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 60 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें