मगहर। कोतवाली खलीलाबाद के कस्बा मगहर पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को वाहनों की सघन जांच पड़ताल हुई। एमबी एक्ट के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन पटाखा के अनुपालन में चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल के अगुवाई में पुलिस टीम नेकुल 26 वाहन के चालकों से 40,000 रुपये जुर्माना वसूल किया।
चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन पटाखा अभियान के तहत चौकी क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौराहा, कबीर चौरा, काजीपुर चौराहा आदि स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट के वाहनों की जांच की गई। संवाद