नगुआ गांव में मृतक रामकिशुन के घर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि
महुली। महुली के ग्राम नगुआ निवासी दलित वारंटी रामकिशुन की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को नगर पंचायत हैंसरबाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने ढांढस बंधया।
उन्होंने ने पीड़ित परिवार की 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। उन्होंने रामकिशुन के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन और मुख्यमंत्री राहत कोष पांच लाख रुपये और कृषि दुर्घटना बीमा के तहत सहायता दिलाने की बात कही।
बता दें कि महुली थानाक्षेत्र के नगुआ गांव में 15 जुलाई को पुलिस अभिरक्षा के दौरान नगुआ के वारंटी रामकिशुन की मौत हो गई थी। परिवार के लोगों का आरोप था कि पुलिस की प्रताड़ना के चलते उसकी मौत हुई है। काफी जद्दोजहद के बाद परिवार पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।