फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पशु आरोग्य मेले में 245 पशुओं की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत करही में पशुपालन विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना और पशुपालकों को जागरूक बनाना था।
विज्ञापन

मेले में 245 पशुओं के लिए दवा वितरित की गई। पशुपालन विभाग की इस पहल से पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश यादव और डॉ. सुरेंद्र कुमार ने पशुपालन से जुड़ी विभिन्न बातें बताईं। उन्होंने पशुओं को स्वस्थ रखने, उनकी नियमित देखभाल करने के तरीके समझाए।
बीमारी के लक्षण दिखने पर समय से उपचार कराने की सलाह भी दी गई। चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं के उचित रखरखाव और सेहत का ध्यान रखने के तरीके बताए। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और बीमारी होने पर पशु चिकित्सक से परामर्श लेने को कहा।
विज्ञापन

मेले का उद्देश्य और लाभ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने मेले के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य पशुपालकों को पशु चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ना है। संवाद
विज्ञापन

ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें