फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य मेले में बुखार से पीड़ित मिले 24 मरीज

Mon, 27 Nov 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इलाज कराते मरीज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में बुखार से 24 मरीज पीड़ित थे। इसके साथ ही चेहरे की समस्या और सांस से प्रभावित मरीज सर्वाधिक रहे। शिविर में कुल 902 मरीजों का इलाज कराकर दवा ली।
विज्ञापन

रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी शनिचरा में शिविर लगाया गया। जहां पर बुखार और खांसी के मरीज आए। मरीज सुशीला देवी, चंद्रकला, लीलावती, राम भजन, सौरभ कसौधन ने बताया कि हल्का बुखार के साथ ही खांसी की समस्या है। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 26 मरीजों की जांच कर दवा दी है। इस मौके पर डाॅक्टर राजेश कुमार, अनिल कुमार मौर्य, सौरभ यादव मौजूद रहे।
हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी हरिहरपुर में आयोजित मेले में 31 मरीजों ने अपना इलाज कराया। 17 महिलाएं, 11 पुरुष और तीन बच्चे शामिल रहे। चिकित्सक डॉ. दीपा पांडेय ने बताया कि मेले में सर्दी, खांसी और पेट से संबंधित बीमारियों के मरीज पहुंचे थे। इनका इलाज मौजूद चिकित्सकों ने किया। मेले में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. शिव जनम, डॉ. गौरी शंकर, फार्मासिस्ट अजय पांडेय, सीता, सरन गुप्ता आदि मौजूद रहे। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काशीराम में लगे स्वास्थ्य मेले में कुल 61 मरीज आए। इसमें करीब 19 मरीज सांस की बीमारी से परेशान थे। इसके साथ ही बुखार, शुगर, स्कीन, ब्लड प्रेशर के मरीज रहे। इन सभी को दवा दी गई। डॉ. रविंद्र चौधरी ने बताया कि मरीजों को दवा दी गई है और तीन दिन बार फिर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें