फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहयोग नहीं करने के आरोप में 24 संविदा कर्मी बर्खास्त

Sun, 19 Mar 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में नामित एजेंसी वर्ड क्लास सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने शनिवार की देर शाम 24 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। सेवा समाप्त करने के पीछे वजह है कि विषम परिस्थिति में इन कर्मियों ने सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन

एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली कर्मियों की हड़ताल की वजह से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वर्ड क्लास सर्विसेज लिमिटेड एजेंसी जिले में नामित है। एजेंसी के 310 कर्मी हैं। इनमें से 80 कर्मी हड़ताल में शामिल नहीं है। एजेंसी के प्रबंधक निदेशक ने कार्य में सहयोग नहीं करने वाले और आंदोलन में शामिल 24 कर्मियों को चिह्नित किया।
इसमें मोहम्मद अबरार, मोहम्मद सुबराती, सुखदेव यादव, रुद्र प्रताप, विशाल कुमार, सूरज सिंह, घनश्याम, राम सजीवन, विजयभान, मोहन कुमार, मेवा लाल, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, द्रोणाचार्य, दीनानाथ, चंद्रिका, इंद्रेश कुमार, जगदीश, हरी नाथ, लाल जी कुमार, मोहम्मद नूरुद्दीन, प्रेम नाथ, राहुल यादव, लाल बहादुर को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

प्रबंधक निदेशक ने बताया कि एजेंसी के नियम शर्तो की अवहेलना करने वाले और आपूर्ति को बनाए रखने में मदद नहीं करने वाले कर्मियों को चिहिन्त किया जा रहा है। ऐसे संविदा कर्मियो को बर्खास्त किए जाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें