फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24.16 करोड़ से संवरेगा कबीरचौरा 

Mon, 22 May 2017 10:51 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
कबीरचौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सद्गुरु कबीर के परिनिर्वाण स्थली मगहर के कबीरचौरा परिसर को विकसित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय से 24.16 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं बस्ती जिले के राजा जालिम सिंह महल, शहीद स्मारक छावनी, मखौड़ा और शृंगीनारी के विकास के लिए कुल 877.52 लाख और सिद्धार्थनगर जिले के भारत भारी डुमरियागंज के लिए 310.82 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।  
विज्ञापन


एडीएम एसएन शुक्ल ने बताया कि कबीरचौरा परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की पहल शुरू हो गई है। पर्यटन मंत्रालय ने मगहर धाम के विकास को 24 करोड़ 16 लाख 72 हजार 414 रुपये मिले है। इस रकम से यहां पार्क बनाया जाएगा। प्रदर्शनी एरिया और उसमें गैलरी बनेगा। इसके अलावा लाइट, साउंड प्रोग्राम, सोलर लाइट, हाईमास्ट लाइट, पर्यटकों को बैठने के लिए कुर्सी, मेज के साथ नावों की व्यवस्था की जाएगी। मगहरके  कबीर चौरा परिसर से सट कर बही आमी नदी घाट का भी विकास होगा और नावों की भी व्यवस्था की जाएगी। 

इसी तरह बस्ती जिले के 877.52 लाख  और सिद्धार्थनगर जिले के लिए 310.82 लाख मिले हैं। बस्ती जिले के अमाढ़ो स्थित जालिम सिंह महल  के विकास के लिए 130. 36 लाख, शहीद स्मारक छावनी के विकास के लिए 34.01 लाख और मनोरम नदी के किनारे स्थित मखौड़ा धाम के विकास के लिए 42 . 15 लाख स्वीकृत हुए हैं। जबकि सिद्धार्थनगर जिले के भारतभारी डुमरियागंज के विकास के लिए 310.82 लाख स्वीकृत हुए हैं। पर्यटन विभाग को ही पैसा मिला है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि मगहर के कबीरचौरा परिसर का विकास करना प्राथमिकता में शामिल है। पर्यटन स्थल के रूप में कबीर चौरा मगहर का विकास हो और यहां पर्यटक आए और उन्हें सुविधाएं मिले, इसी को ध्यान में रखकर पर्यटन मंत्रालय ने धन स्वीकृति किया है। यहां के लिए विकास में बजट की कमी आड़े नहीं आने पाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें