फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोक अदालत में 23,693 मामले निस्तारित

Sat, 10 May 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न न्यायालयों में कुल 23,693 मामले आपसी सुलह से निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

जिसमे बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों द्वारा कुल 369 मामलों में कुल 3.13 करोड़ रुपये की ऋण वसूली की गई। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 1972 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1.53 लाख रुपये का अर्थदंड एवं 61.84 लाख रुपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज महेंद्र प्रसाद चौधरी और नोडल अफसर कृष्ण कुमार पंचम ने किय। लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में कुल सात पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में 54 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 61.84 लाख रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज-प्रथम रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 85 मामलों का निस्तारण किया गया।
स्पेशल जज एससीएसटी भूपेन्द्र राय की कोर्ट में 05 मामलों का निस्तारण करते हुए 400 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट में 02 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पांडेय की कोर्ट में कुल 213 मामलों का निस्तारण करते हुए 1731452 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 400 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट टैक सुनील कुमार सिंह की कोर्ट में कुल 354 मामलों का निस्तारण करते हुए 1.22 लाख रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। इसी प्रकार अन्य न्यायालयों में मामलों का निस्तारण हुआ।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल, डीजीसी विशाल श्रीवास्तव, एलएडीसीएस चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा, देवकी नन्दन पटेल, संतोष यादव, लोक अदालत लिपिक रामभवन चौधरी, प्रज्ञा श्रीवास्तव, मो दानिश, सुनीता गुप्ता, जयशंकर, विद्याधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें