शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण के तत्वाधान में लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता
प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज मोहम्मद सैयद हसीब ने की। लोक अदालत में 814
वाद लगाए गए थे,जिसमें 236 वादों का निस्तारण हुआ।
मोटर क्लेम के एक मामले
में एक लाख पच्चीस हजार रुपये क्षतिपूर्ति दिए जाने का आदेश पारित किया
गया। जबकि उत्तराधिकार के एक मामले में तीन लाख छह हजार रुपये का
उत्तराधिकार प्रमाण पत्र दिए जाने का आदेश हुआ। इस अवसर एडीजे प्रशांत
मिश्र, प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय राजेश कुमार, सिविल जज जूनियर
डिविजन आशुतोष कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी रण विजय सिंह, जनपद बार के
अध्यक्ष शशि कुमार ओझा,संतकबीर बार के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल,जय प्रकाश
यादव आदि उपस्थित रहे।