फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो दिन में 226 मनचलों से भरवाया माफीनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्कूल-कॉलेजों के आसपास छात्राओं और महिलाओं को असहज करने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस ने दो दिवसीय ऑपरेशन मजनू अभियान चलाया। इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस ने 226 मनचलों से माफीनामा भरवाने के साथ ही 123 वाहनों का चालान किया। 1.25 लाख रुपये सम्मन शुल्क वसूलने के साथ पांच दोपहिया वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों और महिलाओं व छात्राओं को असहज करने वाली गतिविधियों में लिप्त लोगों पर निगरानी रखी। रास्ते में अशोभनीय हरकत, छेड़खानी या अनुचित व्यवहार करने वालों को चेतावनी देकर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, अभियान में सात लोगों का चालान किया गया। एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 296 बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज किया गया। जबकि 12 लोगों का अन्य धारा में चालान किया गया। अनुचित गतिविधियों में पकड़े गए 226 लोगों से भविष्य में ऐसी हरकत न करने का माफीनामा भी भरवाया गया।
अभियान के दौरान कम उम्र में वाहन चलाने वाले किशोरों को भी रोककर जागरूक किया गया। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की कि कम उम्र के बच्चों को वाहन की चाबी न दें। समय से पहले वाहन चलाने की अनुमति देना हादसे का कारण बन सकता है। पुलिस ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमना, छात्राओं का पीछा करना, अशोभनीय टिप्पणी करना या महिलाओं को असहज करने वाली गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन

बेटियों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से मनचलों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें