फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय का रिकाॅर्ड न देने पर 22 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यू डायस पोर्टल पर विद्यालय से संबंधित सभी रिकार्ड न देने पर 22 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसे दो दिन में न देने पर स्कूल से संबंधित सभी कार्य रोकने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि शैक्षिक सत्र- 2022-23 से संबंधित छात्र प्रोफाइल, शिक्षक प्रोफाइल एवं स्कूल प्रोफाइल का पूरा रिकाॅर्ड यू डायस पोर्टल पर विद्यालयों को अपलोड करना था। इसके लिए उनके और बीएसए स्तर से निरंतर निर्देश दिए गए, लेकिन जिले के 22 स्कूलों ने अपने रिकाॅर्ड पोर्टल पर अपलोड नहीं किए। इन स्कूलों के जरिये निरंतर विभागीय आदेशों की अवहेलना की जा रही है। इससे प्रदेश स्तर पर जनपद की रैंकिंग अति न्यून प्रदर्शित हो रही है तथा उच्चाधिकारियों के जरिये अप्रसन्नता व्यक्त की जा रही है।
ऐसे में इन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों से दो दिन में कार्य पूर्ण कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें लापरवाही बरतेंगे तो विद्यालय से संबंधित समस्त कार्यों को रोक दिया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों की होगी।
विज्ञापन

0000000000000000000
इन स्कूलों को जारी हुआ नोटिस
माधव गोपी संस्कृत पाठशाला बखिरा, राम सहाय जानकी देवी उमावि शिवापार, विक्रमाजीत बहादुर सिंह श्रीनेत उमावि गुलरिहा, श्री जय नारायन इंटर कॉलेज मौर, श्री सत्य नारायन इंटर कॉलेज तिघरा, सीबी मिश्र इंटर कॉलेज पटखैली, स्वर्गीय फडीस राय शिक्षण संस्थान उमावि उस्काखुर्द, प्रभा देवी कन्या इंटर कॉलेज टुम्पार, प्रभादेवी कन्या विद्यालय खलीलाबाद, चंद्रादेवी स्वर्ण जयंती उमावि बभनौली, संतकबीर विद्यापीठ उमावि मगहर, शिव शंकर चतुर्वेदी इका दुम्पार, श्रीमती किसमती देवी चौरसिया उमावि मझगवा, चौधरी राजेंद्र प्रसाद उमावि कोढिया, इस्लाम मार्डन अकबाल इका महुली छितही, संत कबीर उमावि महुली, राजन बालिका इका भिटवा मझौवा, राम चरन यादव स्मारक इंका कदुई, श्रीमती दुलारी देवी पारसनाथ चौधरी उमावि गौरा, श्री परमानंद पांडेय रामकली देवी इंका भगवानपुर, श्री उदित नारायन चंद्रवंशी इका रामपुर, श्रीमती शांति देवी रघुवंश नाथ बालिका इंका बनखोरिया बनेथू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें