नोटबंदी के बाद से एक ओर जहां बैंकों में स्थिति सुधरी रही। वहीं जिले के अधिकांश एटीएम अभी भी बंद हैं। हाल यह है कि रविवार को जिले के 28 में से 22 एटीएम बंद रहे। सोमवार को बंदी वाली एसबीआई की कृषि विकास शाखा खुली। यहां लोगों ने लेनदेन भी किया। ऐसे में रकम के लिए लोगों से इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं जो एटीएम खुले वहां अन्य दिनों की अपेक्षा कतार लंबी देखी गई।
खलीलाबाद के यूको बैंक, एचडीएफसी व स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के दोनों एटीएम के साथ एसबीआई विकास भवन का एटीएम का एटीएम बंद रहा। अन्य एटीएम में कैश मिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। एटीएम से पैसा निकालने आए प्रवीण चौबे, अंकुर पांडेय और अश्वनी कुमार ने कहा कि अब एटीएम पर भी कतार कम हो गई है, लेकिन यदि सभी एटीएम काम करने शुरू कर दे तो समस्या नहीं होगी।
पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक वृज मोहिनी द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को कैश मिलने की उम्मीद है। बैंक की सभी 51 शाखाओं में लेन-देन होंगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि बैंक कर्मियों की मदद करें और अनावश्यक भीड़ न लगाए।