फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 218 कक्ष निरीक्षक कराएंगेे पुलिस भर्ती परीक्षा

Mon, 19 Aug 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में बने नौ केंद्रों पर माध्यमिक के साथ परिषदीय शिक्षकों की लगी डयूटी
विज्ञापन

नंबर गेम - पांच दिनों तक चलेगी परीक्षा, नौ केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए
- 26 हजार 160 परीक्षार्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो रही है। पांच दिनों तक चलने वाली परीक्षा में 218 कक्ष निरीक्षक डयूटी करेंगे। इसके लिए इंटर कॉलेज और परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की डयूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई है। साथ ही नौ केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए है।
जिले में 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई थी। पेपर लीक होने से यह परीक्षा रद्द हो गई थी। सरकार ने इसे दोबारा कराने का निरध्य लिया था तभी से अभ्यर्थियों को परीक्षा की तिथि का इंतजार था। अब तिथि की घोषणा कर दी गई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 26160 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। पुलिस के आला अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इधर परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की डयूटी डीआईओस कार्यालय ने लगा दी है। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए नौ केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। साथ ही 218 कक्ष निरीक्षकों की डयूटी लगाई गई है। इनमें माध्यमिक विद्यालय और परिषदीय विद्यालय के शिक्षक शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक भी रखे गए हैं। सभी कक्ष निरीक्षकों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा में निगरानी बरतने को कहा गया है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें