शहर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प
फोटो सहित
- नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने पर बनी सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बोर्ड की बैठक सोमवार को पालिका के सभागार में चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने व स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिरका को अव्वल दर्जा दिलाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही नगर पालिका की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए सहमति बनी।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका बोर्ड के साथ ही आम जनता की जिम्मेदारी है कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाए। इस कार्य में नगर पालिका के सफाई कर्मी लगाए गए है, लेकिन जन सहभागिता के बिना स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंके। पालिका प्रशासन ने गीला व सूखा कूड़ा एकत्र करने के लिए व्यवस्था बनाई है, ऐसे में लोग कूड़ा पालिका की गाड़ियों में ही डाले। बोर्ड ने सर्वसंमत से कहा कि जहां पर भी पालिका की जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया है, उसे खाली कराया जाए। बैठक में सेवानिवृत्त हुए कर्मी राममूरत गुप्ता को विदाई दी गई। इस दौरान ईओ बीना सिंह, गोरख यादव, राधेश्याम, तौव्वाब, उमेश कुमार, विनोद कुमार, राजेश वर्मा, विपिन जायसवाल, समीउल्लाह, शैलेष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।