फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रिकार्ड बनाया है

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान का हुआ स्वागत
विज्ञापन

बाइकर्स साइड राइडर्स में बनाया है विश्व रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। सीमा सुरक्षा बल के जवान व क्षेत्र के परसादपुर गांव निवासी सुधाकर यादव ने दिल्ली के आरके बाधवा परेड स्थल पर साइड राइडिंग (एक दिशा में बैठकर) तीन घंटे 13 मिनट 27 सेकंड में 105 किलोमीटर बाइक चलाने का विश्व रिकार्ड बनाकर जब सोमवार को घर पहुंचे तो गांव व परिवार के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मां ने बेटे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सुधाकर के नया कीर्तिमान बनाने पर यह साबित हो गया कि प्रतिभा की कमी नहीं है। साधारण किसान गंगा प्रसाद यादव के पुत्र सुधाकर यादव वर्ष-2008 में बीएसएफ में सिपाही पद पर भर्ती हुए। इस समय उनकी तैनाती ग्वालियर में है। सुधाकर बताते हैं कि बाइकर्स साइड राइडिंग टीम के प्रभारी सतीष मिश्रा के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी वह काफी दिनों से कर रहे थे। विश्व रिकार्ड बनाने का सपना पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर 15 अक्टूबर को उस समय पूरा हुआ जब बाइक पर एक दिशा में बैठकर तीन घंटे 13 मिनट 27 सेकंड में बाइक का हैंडिल छोड़कर 105 किलोमीटर, दो सौ मीटर की दूरी तय कर बीएसएफ के नाम विश्व रिकार्ड दर्ज करा दी। सुधाकर के घर आने पर बाल विद्यालय परसादपुर के प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान, गौरव यादव, रोहित चौहान, नंद किशोर यादव, रामदीन चौहान, विवेक यादव आदि ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें