फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने कबीर की समाधि और मजार पर मत्था टेका

विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने कबीर की समाधि और मजार पर मत्था टेका - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मगहर (संतकबीरनगर)। सदगुरु कबीर के 500 वें परिनिर्वाण दिवस का कार्यक्रम भले ही समाप्त हो गया, लेकिन ं सोमवार को भी काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। उन्होंने कबीर की समाधि और मजार पर मत्था टेका। उनका कहना था कि यहां आकर सुकून मिलता है।
विज्ञापन

कबीर मंदिर ब्रह्मपुर दरभंगा बिहार से आए महंत जगपतिदास ने कहा कि वह बचपन से ही कबीर पंथी हैं। सदगुरु कबीर ने पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया है। पलवल हरियाणा से आए संत संतोष दास ने कहा कि उनके माता- पिता भी गृहस्थ आश्रम के कबीर पंथी साधु हैं, लेकिन उन्होंने अपने माता-पिता से बचपन में ही कह दिया था कि वह सदगुरु कबीर के शरण में जाएंगे। बस्ती के महंत रामलखन दास उर्फ लाल बाबा ने कहा कि निर्वाण दिवस में आकर लोगों को सदगुरु कबीर का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होता है। पुष्पा भवन दिल्ली से आए मनोज कुमार ने कहा कि वह कबीर का दर्शन करने के लिए बराबर आते हैं। कहा कि कबीर चौरा परिसर का विकास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें