फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को कट्टा दिखाकर लूटी स्कूटी

विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार की शाम एक छात्र को कट्टा दिखाकर बदमाश स्कूटी लूट ले गए। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इंडस्ट्रियल एरिया निवासी दानिश खां ने बताया कि 25 जनवरी की शाम को उनका इंडरमीडिएट में पढ़ने वाला 17 वर्षीय छोटा भाई ताबिश खान घर के पास ही स्कूटी चलाना सीख रहा था। उसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंच गए। आरोप है कि बदमाशों ने कट्टा दिखाकर भाई से स्कूटी लूट ली और भाग निकले। भाई के शोर मचाने के बाद जब तक आस-पास के लोग जुटे, तब तक बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे। आरोप है कि घटना के दिन ही कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई,लेकिन अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें