संतकबीरनगर। गणित के फालोअप प्रशिक्षण में भाग न लेने वाले 21 शिक्षकों से डायट प्राचार्य ने स्पष्टीकरण के साथ 20 फरवरी को एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।
उच्च प्राथमिक स्कूल के जिन शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है उनमें ढेलुआखोर के मो. आसिफ, गजपुर की एश्वर्या सिंह, चमरसन के शंभूनाथ त्रिपाठी, विश्वनाथपुर के स्वतंत्र नारायण त्रिपाठी, भाटपार की अंकिता विश्वकर्मा, कटबंध की गीता राय, जयराम पट्टी के भृगुनाथ पांडेय, बलही की रेनू दूबे, भिनखिनीचक की पूनम पाठक, केवटली की मीना प्रसाद, मुरसद के पवन कुमार, खरवनिया ककरहिया के गुलाम हैदर, मोतीपुर की गीता राय, जसवल की हेमलता खरवार, रैधरपार के अंगद प्रसाद गुप्ता, मटौली के ज्ञान प्रकाश गौतम, औरही की अर्चना गुप्ता, विशुनपुरवा की रजनी, बालू शासन की मुनिभा और गुलरिहा की सृष्टि श्रीवास्तव शामिल हैं। संवाद