संतकबीरनगर। डायल 100 की बेहतर सेवा देने और शिकायतों का त्वरित निस्तारण में संतकबीरनगर जिले ने गोरखपुर जोन में द्वितीय व प्रदेश में 10 वां स्थान हासिल किया है। एसपी ने इस उपलब्धि पर डायल 100 के कर्मियों को बधाई दी है।
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि शहर या देहात, दिन हो या रात के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 100 सेवा काल पर प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई को न्यूनतम समय में सुनिश्चित कराए जाने की योजना है, जो अनवरत शहर और देहात में कार्यरत है तथा पीड़ित को तत्परता से सहायता उपलब्ध करा रही है। डायल 100 सेवा संतकबीरनगर जिले में शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपराध नियंत्रण एवं घटना स्थल पर कम समय में पहुंचने में गोरखपुर जोन में द्वितीय व प्रदेश में 10 वां स्थान हासिल किया है। अप्रैल में डायल 100 सेवा का जिले में रेस्पांस टाइम नौ मिनट 27 सेकेंड रहा। जो कम समय में घटना स्थल पर पहुंचा है। उन्होंने डायल 100 की टीम में शामिल अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। बधाई देने वालों में एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार, सीओ एके पांडेय, सीओ गयादत्त मिश्र आदि शामिल रहे।