विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
हैंसर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को रामेश्वर प्रसाद मौर्य इंटर कॉलेज ठकुराडाड़ी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्य प्रकाश आर्य ने विधिक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निस्तारण करने के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। जिसमें पहुंच कर विवाद का निपटारा आसानी के साथ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छोटे मामलों को तुल न दिया जाना समाज व देश के हित में है। छोटे विवादों को गांव स्तर पर निपटाकर भागदौड़ और धन व्यय से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये से कम है। बड़ी आपदाए हिंसा, बाढ़, सूखा, भूकंप से प्रभावित लोगों समेत विकलांग जन को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है। इस मौके पर तहसीलदार वंदना पांडेय, नायब तहसीलदार रामसुख शर्मा, रविंद्र प्रकाश मौर्य, राममकेवल, कृष्णचंद्र यादव, अर्चना, अवधेश, इमराना, सितारा, ज्योति, पम्मी, सपना आदि लोग मौजूद रहे।