फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार की आबादी वाले गांव में नहीं है प्राथमिक विद्यालय

विज्ञापन
खड्डा के प्रथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाते एसडीएम अरविन्द कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिटवा बाजार। बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गजौली में आज तक प्राथमिक स्कूल नहीं खुल पाया। गांव के लोगों ने कई मर्तबा अफसरों व जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सर्व शिक्षा अभियान और शिक्षा का अधिकार कानून भी इन गांवों के बच्चों को नजदीक में स्कूल उपलब्ध नहीं करा पाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गजौली में चार राजस्व गांव घघरा, पिठियां, मुड़िला तथा गजौली शामिल हैं। इनकी कुल आबादी लगभग 10 हजार है। परंतु चार में से किसी राजस्व ग्राम में एक प्राथमिक विद्यालय नहीं खुल सका। विद्यालय न होने से इन गांवों के नौनिहाल दूसरे गांव के स्कूलों में पढ़ने जाते हैं।
इस संबंध में ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों पत्र लिखा गया। स्कूल के लिए नि:शुल्क जमीन देने की बात कही गई लेकिन अफसरों ने केवल आश्वासन ही दिया। वहीं, बीईओ नागेंद्र सिंह का कहना है कि गजौली गांव में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना के लिए पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही स्कूल की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें