‘अच्छी शिक्षा से ही तय होगा बच्चों का भविष्य’
कृषक पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कृषक पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल चमनगंज में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अंक पाने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी धरोहर है जिसे न कोई छीन सकता है और न इसका बंटवारा कर सकता है। अच्छी शिक्षा और संस्कार से ही बच्चों का भविष्य तय होता है।
कार्यक्रम में ग्रुप ए समान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आलोक यादव, नितेश यादव, शिवशंकर यादव, आकाश त्रिपाठी, अमित कुमार, महेश कुमार, शनिपाल, आशुतोष, शाहिद खान, विशाल कुमार, प्रदीप कुमार, श्याम जयसवाल, गौरव विश्वकर्मा को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को घड़ी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक डायरेक्टर सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य ज्योति बरनवाल, अर्जुन यादव, रामदेव, शिवा यादव, प्रेम शंकर मिश्र, सूरज, शिवम, श्वेता त्रिपाठी, आशीष सिंह, शक्तिमणि त्रिपाठी, जवाहर लाल चौधरी, प्रदीप, गोलू आदि मौजूद रहे।