फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकलन के लिए पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कताई मिल की संपत्तियों का मूल्यांकन शुरू
विज्ञापन

वन विभाग परिसर में लगे पेड़ों की शुक्रवार से होगी नंबरिंग
संतकबीर सहकारी सूती कताई मिल की होनी है नीलामी
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। संतकबीर सहकारी सूती कताई मिल की नीलामी के पूर्व उसकी संपत्तियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को मिल प्रबंधक एनके मिश्रा ने इसकी शुरुआत की। शुक्रवार से वन विभाग मिल परिसर में लगे पेड़ों की नंबरिंग करेगा। इसके बाद राजकीय आईटीआई की तरफ से मशीनों का मूल्यांकन किया जाएगा।
27 जुलाई को आयुक्त एवं निदेशक/निबंधक, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग सहकारी समितियां कानपुर उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में मगहर कस्बे में स्थित संतकबीर सहकारी सूती कताई मिल को नीलाम करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए मिल की भूमि, भवन, मशीनरी आदि का आगणन होना है। मिल के मूल्यांकन को लेकर जिला प्रशासन ने एक टीम भी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूती कताई मिल प्रबंधक एनके मिश्रा बृहस्पतिवार को मगहर पहुंचे और बंद पड़ी सूती मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने स्तर से मूल्यांकन कार्य की शुरुआत की। मौके पर पहुंचे वन विभाग के वन निरीक्षक अशोक तिवारी ने मिल के प्रबंधक से वार्ता के बाद बताया कि वन विभाग सूती मिल में लगे सभी पेड़ों की नंबरिंग का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ कर देगा। इससे वृक्षों के मूल्यांकन में आसानी होगी। इसके अलावा राजकीय आईटीआई संतकबीरनगर के अनुदेशक एसके शर्मा ने भी इलेक्ट्रिक पार्ट्स के मूल्यांकन की बात कही। इस दौरान सूती मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष अशरफ अली अंसारी, गोरख यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें