फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा कार्यशाला में वाहन चालकों को दिलाई शपथ

Tue, 03 Jul 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय खलीलाबाद में वाहन चालकों की कार्यशाला हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एआरटीओ आफिस खलीलाबाद में मंगलवार को सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहन चालकों के यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और सही ढंग से वाहन चलाने के लिए शपथ दिलाई।

कार्यशाला में 40 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया। चेयरमैन ने कहा कि असावधानी पूवर्क वाहन चलाने से तमाम मौतें हो रही हैं। इसलिए वाहन चालक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शराब का सेवन कतई न करें। मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाहन चालक इस बात का ध्यान रखें कि उनका परिवार घर पर इंतजार कर रहा है। ऐसे में कोई गलती जानलेवा साबित हो सकती है। एआरटीओ अरविंद यादव ने कहा कि वाहन चालकों का जागरूक होना जरूरी है। हमेशा ही अपने साइड से ही वाहन ले जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि थोड़ी सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें