फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान का अनुबंधपत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर। क्षेत्र के हकीमपुर गांव के कोटे की दुकान की जांच में अनियमितता मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया। कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्ड धारक काफी दिनों से संघर्षरत थे। डीएसओ शशिकांत ने बताया कि कार्ड धारकों ने कोटेदार पर राशन कम देने समेत अन्य आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उन्होंने 21 सितंबर को गांव में जाकर शिकायत की जांच की तो आरोप सत्य पाए गए। कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सका। दुकान का अनुबंध निरस्त करते हुए जमानत राशि को सरकार के पक्ष में जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें