धर्मसिंहवा। मेंहदूपार में गैस एजेंसी पर मंगलवार को लाइन में लगे लगभग 200 उपभोक्ता गैस सिलिंडर न मिलने के कारण मायूस लौट गए। एजेंसी पर काम करने वाले जितेंद्र ने बताया कि लगभग 1200 लोग बुकिंग करा चुके हैं और प्रतिदिन 200 से 300 तक की बुकिंग हो रही है। जितेंद्र ने बताया कि उम्मीद है कि बुधवार को सिलिंडर आने पर वितरण किया जाएगा। मंगलवार को एजेंसी पर 366 सिलेंडर (कॉमर्शियल सहित) आया था, जिसमें से 354 घरेलू रसोई सिलिंडर का वितरण शाम तक कर दिया गया। बावजूद इसके भी लगभग 200 लोग सिलेंडर न पाने के कारण वापस चले गए। संवाद