संतकबीरनगर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। साथ ही सुधार होने पर चिह्नित 24 ब्लैक स्पॉट में से दो की इस सूची से बाहर कर दिया गया है। शासन स्तर की समीक्षा में यह जानकारी सामने आई है। वर्ष 2023 में 323 और 2024 में 271 सड़क हादसे हुए। इनमें मरने वालों की संख्या क्रमश: 189 और 151 थी।
प्रशासनिक स्तर से उन स्थानों की चिह्नित कर सूची तैयार की गई जहां पर अधिक दुर्घटाएं हो रही थीं। ऐसे 24 स्थानों की सूची तैयार कर उन वजहों की पड़ताल की गई जिनके कारण हादसे हो रहे थे। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2023 में 323 दुर्घटनाओं में 189 लोगों की मौत हुई और 193 जख्मी हुए। वर्ष 2024 में दुर्घटना का आंकड़ा 271 व मरने वाले 151 और घायलों की संख्या 161 दर्ज की गई। बूधाकला में 2033 में 2 हादसे और 2024 कोई हादसा नहीं हुआ जबकि मीरगंज में 2023 और 2024 दोनों वर्ष में कोई हादसा नहीं हुआ है। हादसों में कमी आने की वजह से इन दोनों जगहों को ब्लैक स्पॉट की सूची से बाहर कर दिया गया है। नेशनल हाईवे स्थित बूधाकला और मीरगंज को ब्लैक स्पॉट की श्रेणी से हटा दिया गया है। अन्य स्थानों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस की तरफ से बोर्ड लगवाया जा रहा है। जिससे वाहन चालक पहले ही सर्तक हो जाएं।
-
ऐसे किया काम, फिर कम हुए हादसे
यातायात पुलिस की तरफ से हादसों को कम करने के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर ली गई थी। एनएचआई के साथ मिलकर पुलिस टीम ने काम किया। हाईवे ब्लैक स्पॉट वाले स्थान पर सिग्नल लगवाया गया। इसके साथ ही झाड़ियों को साफ कराया गया। जिससे वाहन चालकों को सड़क साफ दिखाई दे और हादसा होने से रोका जा सके।
-
ब्लैक स्पाट वाले स्थान
कांटे, सरैया, टेमा रहमत, दर्गा मंदिर मगहर, भुवरिया, रैना पेपर मिल, नेदुला, भुजैनी, मेंहदावल बाईपास, सोनी होटल, बनकटिया, खटियांवा, नाथनगर, बंडा बाजार, सिरसी, धनघटा, प्रजापतिपुर, नेतवापुर, नंदौर, हावपुर भड़ारी, ढोढ़या, बेलहरकला
-
जिले में सड़क हादसे में 20 प्रतिशत तक की कमी आई है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर बोर्ड व सिग्नल लगवाया जा रहा है। मीरगंज और बूधा कला को ब्लैक स्पॉट की श्रेणी से हटा दिया गया है।
परमहंस यादव, टीएसआई