अविनाश बने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। पीसीएस परीक्षा में क्षेत्र के मनोरथपुर के रहने वाले अविनाश कुमार त्रिपाठी का चयन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। अविनाश मणि त्रिपाठी के पिता शशिकांत मणि त्रिपाठी एक किसान हैं। अविनाश ने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा मेंहदावल के सरस्वती विद्या मंदिर से उत्तीर्ण किया। इसके बाद जेई की परीक्षा पास करते हुए एनआईटी प्रयागराज से मैकेनिकल ट्रेड से बीटेक तथा एमटेक किया। पहली बार पीएससी की परीक्षा पास करके वह अप्रैल में सहजनवां में सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर तैनात हुए। अब वह जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पद पर चयनित हुए है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के प्रोत्साहन व गुरूजनों के आशीर्वाद को दिया है।000000000000000
रत्नेश बने कर निर्धारण अधिकारी
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार में रहने वाले रत्नेश यादव कर निर्धारण अधिकारी के पद पर चयनित हुए है। उनके पिता पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। रत्नेश ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा एचआर इंटर कॉलेज से हुई है। स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया। वह वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में गेस्ट लेक्चरर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता अजीत कुमार यादव, माता सुमित्रा यादव, बहन नीलम, भाई अखिलेश यादव समेत शुभचितंकों को दिया है।
000000000000000
पुनीत कुमार मिश्र