फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 2 लाख आठ हजार किसानों को मिली सम्मान निधि की किस्त

Sun, 06 Oct 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्लॉकों, कृषि विज्ञान केंद्र सहित कई जगह हुआ सजीव प्रसारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का 18वीं किस्त शनिवार को जारी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के ग्राम वाशिम में किसान सम्मेलन में किस्त जारी की। इसका सजीव प्रसारण विकास खंडों, उपनिदेशक कृषि कार्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र पर दिखाया गया। इसमें जनपद के कुल 2 लाख आठ हजार किसानों के खातेे में सम्मान निधि की किस्त जारी भेजी गई है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि इसके अलावा किसानों ने इसका सीधा प्रसारण अपने मोबाइल पर भी देखा। कार्यक्रम के दौरान कई किसानों के मोबाइल पर सम्मान निधि की किस्त प्राप्त होने का संदेश प्राप्त हुआ। बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लाभार्थियों को वर्ष में 2000 रुपये की तीन किस्तें सहित 6000 रुपये दी जाती हैं। वर्तमान में रबी फसलों की बुवाई शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगी, ऐसी दशा में किसानों को यह धनराशि उन्हें बीज, कीटनाशक, खेत की तैयारी इत्यादि कार्यों को किए जाने में सुविधा प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें