फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, रेफर

Wed, 17 Jan 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे चौकी क्षेत्र के बूधाकला के पास देर रात हुई घटना
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली क्षेत्र स्थित कांटे चौकी क्षेत्र के बूधाकला के पास सोमवार की देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि देर रात को वह गश्त पर निकले हुए थे। इसी बीच मार्ग दुर्घटना की सूचना मिली। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद घायलों की पहचान संदीप कुमार पुत्र चंद्रिका प्रसाद ग्राम पिपरा कला और साथ में दिव्यांश पुत्र राधेश्याम निवासी छपिया बाइक लेकर खलीलाबाद से बस्ती की तरफ जा रहे थे। बूधा कला से आगे जाने के बाद मेन ट्रैक पर चलने के दौरान साइड से किसी अज्ञात गाड़ी ने क्रॉस किया। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार युवक नीचे गिरकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन

इसी बीच पीछे से आकर घटना को देखकर तत्काल राहत और बचाव कार्य जारी कर दिए। मौके पर तत्काल एंबुलेंस को बुलाकर उपस्थित लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इसके साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद परिजन भी घायलों के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्साकक्ष में मौजूद डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें