फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, पांच मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से दो की मौत, पांच मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

अब तक 8127 लोग मिल चुके हैं संक्रमित, 7984 लोग हुए स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अब तक जिले में 8127 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 7984 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 51 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना से खलीलाबाद क्षेत्र के 41 वर्षीय शख्स की एमसीएच विंग में तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। उसकी सूचना बृहस्पतिवार को पोर्टल पर दर्ज हुई है। इसी तरह से मेंहदावल क्षेत्र के रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 15 जून को मौत हो गई थी। उनकी भी सूचना बृहस्पतिवार को पोर्टल पर आई है। इसके साथ ही पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें खलीलाबाद क्षेत्र के एक, बघौली क्षेत्र के एक, नाथनगर क्षेत्र के एक, पौली क्षेत्र के दो लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 92 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1812 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1299 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बृहस्पतिवार को आठ लोग स्वस्थ हुए। अपर सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें