संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के पशु के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। एसओ पंकज पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के रजापुर सरैया निवासी शशिकला ने 20 दिसंबर को तहरीर देकर कहा था कि उनकी भैंस व पड़वा चोरी हो गया है। चोरी की घटनाओं को देखते हुए भ्रमण किया जा रहा था। भरवलिया पांडेय नहर के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान दीपक यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी बाघापार थाना लालगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई। उसके पास चोरी की एक भैंस व पड़वा बरामद हुआ। आरोपी पर केस दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।