फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो पशु तस्कर वांटेड घोषित, तलाश में लगी सर्विलांस टीम

Sat, 20 Jan 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे चौकी क्षेत्र में लगभग 20 दिन पूर्व कंटेनर में बरामद हुए थे 33 पशु
विज्ञापन

कंटेनर नंबर की मदद से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा था जेल
प्रकाश में आए दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगी सर्विलांस टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद स्थित कांटे चौकी क्षेत्र में लगभग 20 दिन पूर्व कंटेनर में बरामद 33 पशु के मामले में दो पशु तस्कर वांटेड घोषित हुए। इनकी तलाश में सर्विलांस टीम लगी हुई है। पूर्व में एक आरोपी तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
कांटे चौकी क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास 27 दिसंबर को पुलिस ने एक जानवरों से भरा कंटेनर बरामद किया था। कंटेनर को पशु आश्रय केंद्र रायपुर छपिया उर्फ ठोका में खाली कराया। इसमें 33 जानवर बरामद हुए। इनमें से चार जानवरों की कंटेनर में ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इसके बाद मामले में मुकदमा लिखकर कंटेनर नंबर की मदद से उसके मालिक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी मालिक के मिलने के बाद पुलिस को पता चला कि उसने घटना से पहले की अपने कंटेनर को बेच दिया था। उसका एनओसी भी क्रेता को सौंप दिया था। पुलिस ने कंटेनर मालिक के शिनाख्त पर शाहजहांपुर निवासी गुफरान को दबोचा। इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
गुफरान से मिली जानकारी के बाद पुलिस लिस्ट में दो अन्य वांटेड चढ़ गए। इनकी तलाश में पुलिस टीम तेजी से जुट गई है। गुफरान से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस टीम संबंधित आरोपियों को ट्रेस करने में जुट गई है। पुलिस टीम उनके निवास स्थलों पर भी अपनी निगाह गड़ाए हुए है।
विज्ञापन

कोट
पशु तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। दो वांटेड की तलाश की जा रही है। सर्विलांस टीम लगी हुई है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
-बृजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें