फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के लिए मर्यादा और जवाबदेही जरूरी
विज्ञापन

लोग बोले- मारपीट की घटना लोकतंत्र के लिए काला अध्याय
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिला समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री के सामने सांसद और विधायक के बीच हुई मारपीट की घटना पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि यह भारतीय लोकतंत्र में काला अध्याय के रूप में जाना जाएगा। जिस तरह जनप्रतिनिधियों ने श्रेय लेने की होड़ में शर्मनाक घटना को अंजाम दिया, यह बेहद दुखद है।
एचआरपीजी कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. डीएन पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों के लिए संवेदनशीनता, मर्यादा और जवाबदेही जरूरी है। बुधवार को भरी बैठक में जिस तरह की घटना हुई वह लोकतंत्र के लिए अशुभ है। नेताओं को पहले राजनीति एवं लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों का प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है। सरकार को इस घटना को उदाहरण मानते हुए कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. केसी पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनप्रतिनिधि अहंकार से भर जाए तो लोकतंत्र का पतन निश्चित है। आम लोग कोई गलती करें तो सीख दी जाती है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को नहीं। अब इसे जातीय रंग दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों को ऐसी हरकत से बचना चाहिए।
अधिवक्ता अवधेश कुमार ने कहा कि कलेक्ट्रेट सभागार में जो घटना हुई वह लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है। संवैधानिक पद पर बैठने वाले जनप्रतिनिधियों का यह कृत्य निंदनीय है। समाज के मार्ग दर्शक होने के नाते ऐसे लोगों को समाज में अनूूठी छाप छोड़नी चाहिए। इन लोगों ने मारपीट की घटना कर समाज की दिशा को भ्रमित करने का कृत्य किया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी अवधेश पांडेय का कहना है कि माननीय लोगों का ऐसा कृत्य बेहद शर्मनाक है। अगर मतभेद थे तो उसे एक साथ बैठकर निपटाए जा सकते थे। ये लोग उस पार्टी से जुड़े हैं जिसमें अटल विहारी वाजपेयी जैसे नेता थे। उन्हें आदर्श मानकर राजनीति करने वाले जब ऐसा आचरण करते हैं तो मन दुखी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें