फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के समय परीक्षार्थियों को रजिस्ट्रेशन कार्ड रखना अनिवार्य : डीएम

विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : Source
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रधानाचार्यों और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक डीएम मार्कंडेय शाही की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएम ने परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कक्षा नौ और 11 का रजिस्ट्रेशन कार्ड रखना अनिवार्य बताया । साथ ही परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान परिचय पत्र और आधार कार्ड साथ में रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि छह फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। नकल विहीन परीक्षा कराना शासन की प्राथमिकता में है। इसके लिए सभी प्रधानाचार्य विद्यालयों में बेंच, प्रकाश, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था अभी से कर लें। इसमे किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा कक्ष में ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को परिचय पत्र के साथ आधार कार्ड भी रखना अनिवार्य होगा। परीक्षा के समय विद्यालय का मुख्य गेट खुला रहेगा। कमरे के ब्लैक बोर्ड को पीली मिट्टी से पोतना होगा। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने निर्धारित 103 परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्यों से एक-एक कर व्यवस्था से संबंधित जानकारी मांगी। इसके साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट छात्रों के प्रयोगात्मक परीक्षा की जानकारी भी मांगी। प्रयोगात्मक परीक्षा का एवार्ड ब्लैंक समय से बोर्ड कार्यालय भेजने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ हाकिम सिंह, एसडीएम राहुल यादव, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, बीएसए माया सिंह, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिबख्श सिंह, आशा यादव, निशा यादव, अरुंधति, राज कपूर तिवारी, नसीम अहमद खान, ध्रुव चंद्र पाठक, संतोष सिंह, मुनीर आलम, परमात्मा पांडेय, अभिमन्यु सिंह, राकेश कुमार, गिरिजेश राय, नरेंद्र पटेल, राजेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें