फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को चाकू मारा

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया में मंगलवार को एक मनबढ़ युवक ने बिजली मिस्त्री को चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डायल 100 नंबर की टीम पहुंच गई। पुलिस टीम ने घायल को जहां जिला अस्पताल पहुंचाया,वहीं चाकू मारने वाले युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई।
विज्ञापन

मिश्रौलिया गांव निवासी प्रमोद यादव का आरोप है कि मंगलवार को उसके बड़े भाई विनोद कुमार पुत्र राधेश्याम अपने खेत में पानी चला रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर राम दयाल पुत्र जोगेंद्र उसके खेत में पहुंच गए और उसके बड़े भाई विनोद को चाकू मार कर घायल कर दिया। चाकू लगने से भाई विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर वह भी मौके पर पहुंच गए और डायल 100 नंबर को मामले की जानकारी दे दी। सूचना के बाद डायल 100 नंबर की टीम मौके पर पहुंच गई और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाई। जबकि राम दयाल को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। प्रमोद यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कर कार्रवाई की मांग की। जबकि पुलिस की हिरासत में मौजूद रामदयाल का आरोप है कि विनोद का उसके दो दोस्तों से पूर्व में विवाद हुआ था। वह 12 वीं में पढ़ता है और खलीलाबाद से टयूशन पढ़ कर मंगलवार को घर जा रहा था। मिश्रौलिया गांव के पास विनोद अपने कुछ लोगों के साथ उसे घेर लिए और उसके साथ मारपीट कर ली। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रमोद यादव की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी रामदयाल के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें