फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में सेंट जोसफ खोराबार को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्पोर्टस स्टेडियम में वार्षिक अंतरविद्यालयी एथिलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को कई स्पर्धाएं हुई। मुख्य अतिथि एसडीएम खलीलाबाद आलोक कुमार यादव ने कहा कि प्रतियोगिता से हर कोई प्रतिभागी कुछ न कुछ जरूर सीखता है। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हो।
विज्ञापन

इससे पूर्व दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला क्षेपण, चक्र क्षेपण एवं रिले दौड़ का आदि खेलों का आयोजन हुआ। ओवर आल सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सेेंट जोसफ खोराबार को प्रथम, एलएफएस गीडा को द्वितीय व एलएफएस चरगांवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान एलएफएस सलेमपुर, द्वितीय स्थान एलएफएस चरगांवा व तीसरा स्थान सेंट जोसफ खोराबार को मिला। सब जूनियर में प्रथम स्थान एलएफएस सलेमपुर को, द्वितीय सेंट जोसफ खोराबार को तथा तीसरा स्थान सेंट जेवियर्स सिद्धार्थनगर को मिला। प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान एलएफएस सलेमपुर, द्वितीय स्थान सेंट सेवियर्स सिद्धार्थनगर तथा तीसरा स्थान एलएफएस गीडा एवं सेंट थामस स्कूल खलीलाबाद को संयुक्त रूप से मिला। इस अवसर पर तहसीलदार अर्जुन सिंह, फादर बेन्नी मंजियल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें