फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मण्डलीय बालीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदौर (संतकबीरनगर) । बखिरा स्थित वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बस्ती और सिद्घार्थनगर की टीमों ने प्रतिभाग नहीं किया। जिले की ओर से वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज की ओर से सीनियर और जूनियर वर्ग में दोनों टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसकी वजह से सीनियर और जूनियर वर्ग की इन दोनों टीमों को प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए वाकओवर मिल गया।
विज्ञापन

वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को हुए जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा ने लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंगपार को हराया था, जबकि सीनियर वर्ग में आदर्श जनता इंटर कॉलेज पचपेड़वा को हराकर वेणी माधव की टीम ने मंडलस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई थी। प्रधानाचार्य राजकपूर त्रिपाठी ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर, बस्ती जनपदों की टीमों के नहीं पंहुचने के कारण वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज की सीनियर और जूनियर दोनों टीमे विजेता घोषित हुई। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से प्रतिभाओं को निखरने का पूरा मौका मिलता है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या आशा यादव ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को खेल की भावना से प्रतिभाग करना चाहिए। इस अवसर पर ध्रूपचंद्र पाठक, उमेश गौतम, संतोष कुमार सिंह, देवीदत्त राय, श्रीप्रकाश मिश्र, मौलेंदूनरायन पांडेय और सुधीर कुमार, बीपी सिंह, शेषपाल सिंह, कमरेआलम सिद्दकी, अभिषेक तिवारी, बलवंत विश्वकर्मा, नवल किशोर तिवारी, आशुतोष पांडेय, अक्षयबर यादव, रमेश चंद्र वर्मा, राघवेंद्रनाथ द्विवेदी समेत कई मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें