संतकबीरनगर। जिले में फरार और न्यायालय में हाजिर न होने वाले वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।
महुली थाने की पुलिस ने सबसे अधिक 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रजेआलम निवासी रामूपुर, शिवकुमार निवासी हरिहरपुर, रामा उर्फ रमाकांत, हर्षमणि, भुवर उर्फ बबुंदर निवासी खरवनिया खुर्द, जगलाल व रामबीर निवासी एवं चार अन्य वारंटियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। दूसरी तरफ मेंहदावल पुलिस ने वारंटी सनी निवासी नटवा और पेशकार निवासी उत्तर पट्टी, दुधारा पुलिस ने वारंटी अशोक कुमार निवासी दशांवा और रामदयाल निवासी बरगदईया चाई खुर्द, कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी रामभेज निवासी बूधाकला और श्रीचंद वर्मा निवासी मोतीनगर और बखिरा थाने की पुलिस ने वारंटी पार्वती देवी निवासी चिरैयाडाड़ व सुदामा केवट निवासी जंगल बेलहर को दबोचा।
गिरफ्तारी अभियान में संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। एसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।