फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच अधिकारी और 14 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोका

विज्ञापन
विकास भवन में जिला कृषि अधिकारी कक्ष का निरीक्षण करते नवागत सीडीओ संत कुमार।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पांच अधिकारी और 14 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन

- कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीडीओ ने विकास भवन का किया निरीक्षण
- संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों से अनुपस्थित कर्मियों का तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीडीओ ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बृहस्पतिवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। जिसमें अर्थ एवं संख्याधिकारी, चार अपर सांख्यिकीय अधिकारी समेत 19 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है।
सीडीओ संत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 10:10 पर विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। पंचायती राज विभाग के डीसी एबीएस बृजेश कुमार 16 जनवरी से 19 जनवरी तक अनुपस्थित पाए गए। मनरेगा सेल में एपीओ मदन गोपाल, कंप्यूटर ऑपरेटर सूर्यचंद्र पांडेय अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

समाज कल्याण अनुसूचित वित्त विकास निगम कार्यालय में सहायक लेखाकार हर्षबर्धन पांडेय, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में प्रखंडीय लेखाधिकारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक देशदीपक उपाध्याय, रमेशचंद्र मिश्र, दयाशंकर लाल अनुपस्थित पाए गए।
अर्थ संख्या विभाग में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एनके सिंह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी रविंद्र यादव, शिव कुमार पांडेय, डॉक्टर ललिता पांडेय, सुषमा श्रीवास्तव, कृषि रक्षा में चतुर्थ श्रेणी कर्मी रामानंद, लघु सिंचाई में वरिष्ठ सहायक सुनील दत्त श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक माया देवी, अमीन सत्येंद्र कुमार यादव और बाल विकास में कनिष्ठ सहायक संतोष कुमार यादव, जीप चालक दया सागर अनुपस्थित पाए गए हैं।
निरीक्षण में कुल 19 लोग अनुपस्थित पाए गए हैं। इसमें अपर सांख्यिकीय अधिकारी मनोज कुमार मिश्र 16 जनवरी से 23 जनवरी तक टूर पर बताए गए। इनको नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है कि वे किसके आदेश से भ्रमण कार्यक्रम पर हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन/मानदेय रोक दिया गया है। संबधित विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि अपने विभाग से संबंधित अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी संस्तुति समेत तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराएं। स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर डीएम के अनुमोदन पर एक दिन के वेतन की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें