फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता कांड के बाद भाजपा अभी तय नहीं कर पाई है उम्मीदवार

विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा संतकबीरनगर सीट से अब तक उम्मीदवार का नाम तय नहीं कर पाई है। बसपा और कांग्रेस की तरफ से अपने पत्ते खोल देने के बाद लोगों में भाजपा उम्मीदवार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि बीजेपी से कई दावेदार हैं लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाने के चलते अभी मामला अधर में है। उम्मीदवार घोषित न होने से पार्टी का प्रचार भी गति नहीं पकड़ सका है।
विज्ञापन


तीन जनपदों में फैले संतकबीरनगर सीट पर 12 मई को मतदान होना है। 16 अप्रैल से नामांकन शुरू हो जाएगा। बसपा ने इस सीट पर पूर्व सांसद कुशल तिवारी को तो कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष परवेज खान को उम्मीदवार घोषित किया है, परंतु भाजपा अभी अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। यहां के सांसद शरद त्रिपाठी की दावेदारी पर जूता कांड के बाद संशय है। पार्टी ने जूताकांड प्रकरण में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है लिहाजा सांसद की दावेदारी को पूरी तरह खत्म भी नहीं माना जा रहा है। उम्मीदवार तय न हो पाने से भाजपा कार्यकर्ता जहां प्रचार में नहीं जुट पाए हैं तो वहीं विपक्ष भी रणनीति तय नहीं कर पा रहा है। राजनैतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी यह जानने को उत्सुक हैं कि यहां से भाजपा का महारथी कौन होगा।

चर्चाओं में बार-बार बदल रहे दावेदार
भाजपा उम्मीदवार के तौर पर छह-सात लोगों के नाम की चर्चा हो रही है। इसमें पार्टी के दो पूर्व सांसदों व एक वर्तमान विधायक के साथ-साथ दूसरे दल के एक पूर्व सांसद का नाम पर भी उछल रहा है। हालांकि कई नाम बदल जा रहे हैं। संभावित उम्मीदवार के गुणा-गणित पर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


जल्दी घोषित होगा उम्मीदवार : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय का कहना है कि उम्मीदवार के नाम पर निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। जल्दी ही उम्मीदवार घोषित हो जाएगा। जो भी उम्मीदवार तय होगा, सभी कार्यकर्ता उसके साथ निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें