वितरण के बाद बच गई थीं 36 साइकिलें
फॉलोअप
साइकिल प्रकरण की जांच पूरी, निदेशक को भेजी रिपोर्ट
दिसंबर में पुलिस ने एक विद्यालय से बरामद की थी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दिसंबर में शहर के नेहरू कृषक इंटर कॉलेज से सावित्री बाई फुले मदद योजना की मिलीं 36 साइकिलों की जांच पूरी हो गई है। जांच में पाया गया कि यह साइकिल वितरण के बाद बच गई थीं। डीआईओएस ने इसकी रिपोर्ट निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भेज कर दिशा -निर्देश मांगें हैं।
28 दिसंबर को कोतवाली पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि नेहरू कृषक इंटर कॉलेज मड़या से सावित्री बाई फुले मदद योजना की साइकिले ंबेची जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर विद्यालय के एक कमरे से 36 साइकिलें बरामद की थी। बरामद साइकिलें बसपा शासनकाल की थीं। बरामद साइकिलों की जांच डीएम ने डीआईओएस को सौंपी थी। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने मामले की जांच कराई, जिसमें यह साइकिल वितरण के बाद बची हुई पाई गई हैं। डीआईओएस ने बताया कि वर्ष-2010-11 में में सावित्री बाई फुले मदद योजना लागू हुई थी। 2012 में यह योजना बंद हो गई थी। उस समय साइकिलों का वितरण हुुआ था और 36 साइकिलें बच गई थीं। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजा गया है।