फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अंडरग्राउंड केबिल के जरिए होगी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने तैयार की योजना, बन रहा डीपीआर
जिला सतर्कता निगरानी समिति की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

फोटो सहित
वीरेंद्र यादव
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में अंडरग्राडंड केबिल के जरिए विद्युत सप्लाई की योजना तैयार की गई है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन व विद्युत निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। इसके बाद इसे जिला सतर्कता निगरानी समिति की बैठक में रखा जाएगा। यहां पर मुहर लगने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। योजना पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
शहर में लोकल फाल्ट व विद्युत चोरी रोकने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सभी 25 वार्डों का सर्वे कराया गया है। योजना के मुताबिक सभी वार्डों से विद्युत पोल व तार हटा लिए जाएंगे। इसके स्थान पर अंडर ग्राउंड केबिल डाली जाएगी। इसके जरिए विद्युत की आपूर्ति की जाएगी। इससे लोकल फाल्ट की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि सांसद शरद त्रिपाठी के निर्देश पर अंडर ग्राउंड केबिल के जरिए विद्युत आपूर्ति के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इसे जिला सतर्कता निगरानी समिति से पास कराकर शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी योजना सिर्फ महानगरों के लिए होती थी, लेकिन अब खलीलाबाद में भी इस योजना पर कार्य कराने की तैयारी है। योजना लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि लोकल फाल्ट के चलते उपभोक्ताओं का निर्बाध रूप से बिजली नहीं मिल पा रही थी। इसकी जानकारी सांसद को दी गई तो उनके निर्देश पर अंडर ग्राउंड केबल के जरिए विद्युत आपूर्ति की योजना तैयार की गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना की मंजूरी के प्रति काफी गंभीरता बरती जा रही है। जल्द शहरवासियों को सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें