फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी देख नाराज हुए विधायक, ईओ को दी चेतावनी
विज्ञापन

- दो दिनों में व्यवस्था ठीक कराने का दिया निर्देश, पं. दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष पर की साफ-सफाई
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मड़या मुहल्ले में साफ-सफाई की। इस दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में गए विधायक को लोगों ने वार्ड की गंदगी दिखाई। नाराज विधायक ने ईओ को मौके पर बुलाया और कचरा दिखाते हुए दो दिन के अंदर व्यवस्था सही करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के मड़या मुहल्ले में स्वच्छता अभियान के बाद लोगों की शिकायत पर विधायक जय चौबे वार्ड का निरीक्षण करने निकले। नाले की सफाई न होने तथा उसमें कूड़े के ढेर देखकर उनका पारा चढ़ गया और अधिशासी अधिकारी बीना सिंह से नाराजगी जाहिर की। विधायक ने वार्ड के लोगों से सफाई कर्मियों तथा साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वार्ड के लोगों से भी अपने घर के आसपास सफाई रखने एवं कूड़े-कचरे को निर्धारित स्थान पर ही रखने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान कौशल्या देवी, उदित, द्रौपती व राजकिशोर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त न मिलने की शिकायत की। विधायक ने संबंधित अफसरों से बात कर जल्दी दूसरी किस्त उपलब्ध कराकर आवास पूर्ण कराया जाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, सुनीता अग्रहरी, सभासद राजेश वर्मा, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अवधेश सिंह, सचिन सिंह, घनश्याम दास गुप्त, सत्यप्रकाश टीटू, अमित जायसवाल, निरंजन लोहिया, विवेकानंद वर्मा, माया पाठक, प्रहलाद वर्मा, सत्यप्रकाश सिपाही, विवेकानंद वर्मा, ऊषा पांडेय, गजेंद्र नाथ पांडेय, भटनागर जी, विष्णु मिश्रा, अभिषेक जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें