फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्घ पर्यटकों को लुभाएगा धर्मसिंहवा का प्राचीन स्तूप

Tue, 04 Sep 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंगलवार को पर्यटन विभाग की केंद्रीय टीम ने विधायक मेंहदावल के साथ किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। स्थानीय कस्बे में स्थित बौद्ध स्तूप के संरक्षण और इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक के साथ पर्यटन विभाग के साथ कई अन्य विभागों के अफसरों ने वहां पहुंचकर जरूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


धर्मसिंहवा बाजार में अत्यंत प्राचीन बौद्ध स्तूप है जो संरक्षण के अभाव में जर्जर हो रहा है। संरक्षण का प्रबंध नहीं हुआ जल्दी ही इसका वजूद मिट सकता है। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला तथा जगदंबिका पाल ने कई बार पुरातत्व विभाग को यहां के बौद्ध स्तूप तथा पुरातात्विक अवशेषों के संरक्षण के लिए पत्र लिखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अब बार इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास शुरू किया गया है। मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल की अगुवाई में मंगलवार को क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी एके राय ने यहां का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ समाज कल्याण अधिकारी एसके सिंह तथा समाज कल्याण विभाग के जेई एसपी सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि यहां के बौद्ध स्तूप के संरक्षण के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार से मदद मांगी गई है। यहां स्थित पोखरे के चारों तरफ होगा बाउंड्री बनाई जाएगी। इसके अलावा पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान डॉक्टर सर्वेश्वर पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौलाना वारिस अली, तारकेश्वर पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें