फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलन में बंद स्कूलों के प्रधानाचार्यों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

जिले में तीन विद्यालय हुए चिह्नित, रुकेगा वेतन
सीसीटीवी फुटेज से तय होगी कार्रवाई : डीआईओएस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ की नौ जुलाई को कलम बंद हड़ताल के दौरान विद्यालयों को बंद रखने वाले प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक रही है। डीआईओएस ने ऐसे तीन विद्यालयों को चिह्नित किया है, जो आंदोलन के दौरान बंद रहे। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने के बाद प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने के साथ ही उनकेे खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि नौ जुलाई को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कुछ विद्यालयों केे जबरिया बंद कराया था। हालांकि इससे पहले सभी विद्यालयों को चेतावनी दी गई थी कि आंदोलन के दौरान वे विद्यालय बंद नहीं करेंगे। अगर ऐसा करेंगे तो शासन के निर्देशों का उल्लंघन होगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक संघ के कलम बंद हड़ताल का असर विद्यालयों पर नहीं पड़ा, लेकिन तीन विद्यालयों की सूचना मिली है कि विद्यालय पर छुट्टी कर दी गई थी। बच्चे दूर से आते हैं और विद्यालय पर आए तो उन्हें पठन-पाठन में शामिल करना चाहिए था। उन तीनों विद्यालयों का सीसीटीवी फुटेज देखा जाएगा। अगर वे विद्यालय बंद मिले तो वहां के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ का वेतन रोका जाएगा और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें