खिलाड़ियोंमें दिखा उत्साह, चार क्वार्टर फाइनल मैच हुआ
फोटो के साथ
-खेले गए चार र्क्वाटर फाइनल मैच, आज होगा सेमीफाइल व फाइनल मैच
संतकबीरनगर। पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा द्वारा स्पोर्टस स्टेडियम खलीलाबाद में आयोजित युवा खेल संगम में चार लीग और चार र्क्वाटर फाइनल मैच खेले गए । मैच का शुभारंभ सांसद शरद त्रिपाठी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि अब तक की पूववर्ती सरकारों ने युवाओं की प्रतिभाओं का सम्मान नही किया बल्कि इनकी प्रतिभा को दबाने का कार्य किया । उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने इस जनपद को तीन मिनी स्टेडियम दिए है जो धनघटा, खलीलाबाद और मेंहदावल में बनाए जाएंगे।
पहला र्क्वाटर फाइनल मैच क्रिकेट क्लब बघौली और क्रिकेट क्लब मगहर के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बघौली क्रिकेट क्लब ने निर्धारित आठ ओवरों में 62 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए मगहर क्रिकेट क्लब ने महज 30 रनों पर आल आउट हो गई। बघौली ने 32 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा र्क्वाटर फाइनल मैच बघेल क्रिकेट क्लब बखिरा और एस.आर.के सनराइज खलीलाबाद के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बघेल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित आठ ओवरों में 52 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए एस.आर.के सनराइज महज 32 रनों पर आलआउट हो गई।
तीसरा क्वटर फाइनल मैच गायघाट क्रिकेट क्लब नाथनगर और मेंहदावल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गायघाट क्रिकेट क्लब नाथनगर ने निर्धारित आठ ओवरों में 43 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए मेंहदावल क्रिकेट क्लब ने महज पांच ओवरों में सात विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनायी ।
चौथा र्क्वाटर फाइनल मैच ए.सी.सी.अशरफाबाद और फुटबाल क्रिकेट क्लब खलीलाबाद के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए फुटबॉल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित आठ ओवरों में 78 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए ए.सी.सी. अशरफाबाद ने महज 49 रनों पर आलआउट हो गई । इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, जगदंबा श्रीवास्तव, गणेश पांडेय, मंटू राय, ज्ञानेंद्र मिश्र, धनंजय पांडेय, दुर्गा पांडेय,महेंद्र दूबे, श्याम विहारी गुप्ता, विवेकानंद वर्मा,सचिन राय,प्रदीप गुप्ता, गुड्डू वर्मा, अश्विनी चौरसिया, रामलाल,गुड्डू सिंह, एबरार अहमद आदि लोग मौजूद रहे ।