फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कर्मियों की हड़ताल से 180 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मियों की हड़ताल से 180 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता को कारण बताओ नोटिस, उपभोक्ता परेशान
संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रही विद्युत कर्मियों की हड़ताल से विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। बड़गो फीडर से जुड़े करीब 100 गांवों की आपूर्ति 36 घंटे से बाधित है। जबकि औराडाड़ फीडर से जुड़े 80 गांवों में 24 घंटे से बिजली नहीं आ रही है। इससे करीब 30 हजार उपभोक्ता परेशान हैं।
उधर, ऊर्जा प्रबंधन ने हड़ताल का समर्थन करने पर अधीक्षण अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। विद्युत कर्मी 29 नवंबर से मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं। विद्युत सब स्टेशन कोचरी से जुड़े बड़गो व औराडाड़ फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

बिजली के अभाव में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए उपभोक्ताओं को भटकना पड़ रहा है। बिजली चालित उपकरण शोपीस बन गए हैं।
खाजो, सिरसी, घोरांग, मुंडेरा शुक्ल, टाडा, भुलुई, परसहर, डिहवा, तामा, बसवारी गांव आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है।
...
पांचवें दिन भी जारी रहा धरना
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत कर्मियों का धरना पांचवे दिन शनिवार को भी जारी रहा। कर्मियों ने चेतावनी दी यदि उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के सह संयोजक शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और धरने बैठ गए। कहा कि ऊर्जा निगमों में चेयरमैन व प्रबंध निदेशक के पदों पर समुचित चयन के बाद ही नियुक्त की जाए। बिजली कर्मियों को पूर्व की तरह नौ, 14 व 19 वर्ष की सेवा के उपरांत पदोन्नति पद का समयबद्ध वेतनमान दिया जाए। धरने में धनंजय सिंह, केएल यादव, घनश्याम यादव, पंकज कुमार, लक्ष्मण मिश्रा, आशीष मिश्रा, अरुण गुप्ता, रविकांत, प्रेम प्रकाश वर्मा, अनीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

...
कोट
खलीलाबाद के औद्योगिक व कलेक्ट्रेट क्षेत्र की बिजली करीब छह घंटे तक बाधित रही। इससे औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो गई। एक्सईएन को कड़े निर्देश देकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
- मनोज कुमार सिंह, प्रभारी डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें