फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कई बार की फरियाद, फिर भी नहीं हुआ काम

विज्ञापन
कृष्णानंद, फरियादी मेंहदावल। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कई बार की फरियाद, फिर भी नहीं हुआ काम
विज्ञापन

बगैर मौके पर गए ही कागजों में कर दिया जा रहा समस्या का
संतकबीरनगर। कड़ाके की ठंड के बीच कांपते हाथों में प्रार्थना पत्र लिए लोग संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देने के बाद भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाने से मायूस दिखे। किसी शिकायतकर्ता ने 15 बार तो किसी ने आठ बार तो कुछ ने तीन बार प्रार्थना पत्र देने की बात बताई, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
खलीलाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस में आए रसूलाबाद के लाल बिहारी ने बताया कि उसे वर्ष 1986 में आवासीय जमीन का पट्टा मिला था। पट्टे की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा हटवाने के लिए तीसरी बार प्रार्थना पत्र दे रहे है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। औरंगाबाद के निहाल अहमद ने बताया कि गांव में गड़ही की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर गेहूं की बुआई कर ली है। दूसरी बार शिकायत करने आए हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। नौरंगिया निवासी बृजेश चौधरी ने बताया कि चकरोड की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। पूर्व में भी शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर गांव के रामप्रसाद प्रार्थना पत्र देते हुए भावुक हो गए। उनका कहना था कि उनकी जमीन पर गांव का एक शख्स का कब्जा है। जमीन की पैमाइश कराकर उसे कब्जा मुक्त करने की मांग को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस, समाधान दिवस में आठ बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन जमीन की पैमाइश किए बगैर ही समस्या का निस्तारण तहसील से कागज में कर दिया जा रहा है। गायघाट गांव के राम पलट ने बताया कि उसके नाम से विद्युत का बिल अधिक आ गया है। उसके निस्तारण के लिए चार बार प्रार्थना पत्र भी दे चुके, लेकिन मामला निस्तारित नहीं हो पाया। छपरा मगर्वी गांव के प्रधान के प्रतिनिधि देवेंद्र यादव ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत का भू अभिलेख वर्षों से तहसील से गायब है। दस से अधिक बार प्रार्थना पत्र दिया दिया जा चुका। छितौनी गांव के राजबली ने बताया कि उनके पट्टे की जमीन पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। 15 से अधिक बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के नथनी ग्राम निवासी कृष्णा नंद ने बताया कि तीन बार वृद्धा पेंशन के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन भी किया है। छह माह से ऊपर का समय बीत रहा है, अब तक पेंशन स्वीकृत नहीं हुई। मेंहदावल विकास खंड के गुलरिया निवासी रफीक अहमद का आरोप है कि ग्राम सभा में एक आरा मशीन चल रही है। लाइसेंसी की मौत वर्ष 2018 में हो गई। अब तक उक्त लाइसेंस किसी के नाम नामांतरण नहीं हुआ है। पिछले महीने संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिए थे, लेकिन कार्रवाई की जगह जिम्मेदार विभाग अधिकारियों को गुमराह कर मामले का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

...
कोट
संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि मौके पर गए बिना ही निस्तारण की बात सामने आई तो जांच करा कर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रेम रंजन सिंह, डीएम

सुथिराम, फरियादी मेंहदावल।- फोटो : KHALILABAD

महेंद्र राय, फरियादी मेंहदावल।- फोटो : KHALILABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें